EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा।
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    27 Oct 2025 13:55 PM



ग्वालियर: एक महिला के साथ 16 वर्षों तक पति बनकर एक युवक ने संबंध रखा। शादी की बाद पर वह मुकर गया। इसके बाद महिला ने मुरार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने चंदपाल यादव नामक युवक को दु,-ष्कर्म सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर उसे लंबे समय तक पत्नी की तरह अपने  रखा, यहां तक कि वर्ष 2019 में सभी रस्मों के साथ शादी भी की। दोनों के तीन बच्चे भी जन्मे, मगर उसने सभी को ठुकरा दिया। अब वह अलग रहता है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले से विवाहित थी और उसका एक बेटा भी है। लेकिन चंदपाल यादव उसके जीवन में आया और जबरन रिश्ते में पड़ते हुए, उसे अपने साथ रखने लगा। महिला का आरोप है कि युवक लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब तीन महीने पहले आरोपी उसे छोड़कर अलग रहने लगा। जब महिला उसके घर पहुंची, तो युवक ने उसे और बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया।महिला का कहना है कि आरोपी अक्सर उसे धमकाता और कहता था कि वह उसकी कानूनी पत्नी नहीं है। इसी दौरान महिला को पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने वाला है। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। आखिरकार परेशान होकर महिला ने थाने में दु,-ष्कर्म, धमकी और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई।ग्वालियर एसपी ऑफिस से मामले की समीक्षा होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चंदपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब विवाह तथ्य जुटा रही है।पीड़िता ने कहा कि 16 साल तक मुझे पत्नी की तरह रखा गया लेकिन अब वह खुद को मेरा पति मानने से इनकार कर रहा है। मेरे बच्चों का भविष्य दांव पर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

 



Subscriber

188080

No. of Visitors

FastMail