EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बादलों का रुख पूर्वांचल की ओर, जानें कब तक हो सकती है बरसात
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 6554 4533
    26 Oct 2025 21:12 PM



वाराणसी। दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। सुबह के समय धुंध का प्रभाव भी देखा जा सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक कार्यालय के अनुसार यह निम्नदाब क्षेत्र प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह आंशिक रूप से प्रदेश को प्रभावित कर सकता है और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यदि चक्रवाती तूफान की प्रबलता बनी रही तो इससे 29-30 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी भाग में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

फिलहाल बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी भरी हवाओं की वजह से वातावरण में उसम भरी गर्मी बढ़ा गई है और अधिकतम तापमान सामान्य ये लगभग एक डिग्री सेल्सियस ऊपर अैर न्यनतम तापमान लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। ज‍िसकी वजह से उमस में इजाफा होने के साथ ही लोग पसीने से भी दो चार हो रहे हैं। हालांक‍ि धूप में अध‍िक तल्‍खी नहीं है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 21.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.8 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता अध‍िकतम 71% और न्‍यूनतम 60% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल तक बादलों की सक्र‍ियता मध्‍य प्रदेश से होती हुई स्‍पष्‍ट हो रही है। बादल घने हुए और आर्द्रता में और इजाफा हुआ तो बादल सक्र‍िय हो सकते हैं।



Subscriber

188134

No. of Visitors

FastMail