EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्रजवासी धाम बीरई में मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 0 0
    25 Oct 2025 19:34 PM



आगरा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का आज स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन का राष्ट्रीय मुख्यालय ब्रजवासी धाम, बीरई गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय महासचिव गौपुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौपुत्री रनिया सिंह धाकरे, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री गौपुत्र सुबेदार मेजर ब्रजवीर सिंह चौधरी, गौपुत्र अमित कुमार चौधरी, गौपुत्र दीपक सिंह धाकरे, गौपुत्र अनुज कुमार धाकरे, गौपुत्री नेमवती धाकरे, गौपुत्र यस सिंह धाकरे, गौपुत्री सोमैया सिंह धाकरे, गौपुत्री लक्ष्मी सिंह धाकरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और गौ सेवा को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, संगठन की भावी योजनाओं को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दिशानिर्देश जारी किए। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188075

No. of Visitors

FastMail