फास्ट न्यूज़ इंडिया, भरतपुर। रुदावल कस्बे के नगला भोला निवासी हेमंत कुशवाहा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष वासुदेव कुशवाहा की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हेमंत कुशवाहा को फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर राम सिंह मुनीम, लाखन ठेकेदार, कृष्ण पोदीना, नीरज जरीला, मुकेश कुशवाहा और मुकेश टाइगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हेमंत कुशवाहा ने मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
20251022172839916786843.mp4
20251022173136964574363.mp4
