यूपी बदायूं बिसौली कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।प्रभारी निरीक्षक ने समस्त स्टाफ के साथ भगवान राम व हनुमान जी की आरती बन्दना की मिठाइयाँ बांटी साथ सभी पुलिसकर्मियों ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने खुशी के साथ पर्व मनाया। पूरे बिसौली नगर में भी दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। दीपावली पूजन के बाद देर रात तक आतिशबाजी के धमाके सुनाई देते रहे।इस मौके पर सभी ने एक स्वर में देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कोतवाल महोदय ने दीपावली के अवसर पर कहा दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। हम सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोर्ट
20251021120946242510886.mp4
20251021121006910537051.mp4
20251021121030144187381.mp4
20251021121120067686787.mp4
20251021121208240843782.mp4
20251021121258377511563.mp4
20251021121319822175531.mp4
