EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एकता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, रखी किसानों की मांगें
Link
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    19 Oct 2025 21:35 PM



यूपी के जनपद संभल। तहसील गुन्नौर के एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में खुशहाली और एकता का संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने हेतु सभी विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए तथा हर वर्ग को अपनी बात खुलकर कहने की स्वतंत्रता मिले। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं द्वारा जनता के धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने की भी मांग की। ऋषिपाल यादव ने कहा कि जैसे सरकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को पेंशन दी जाती है, उसी प्रकार देश के कर्मठ किसानों और मजदूरों को भी वार्षिक पेंशन की सुविधा मिलनी चाहिए।

20251019213348026357368.mp4



Subscriber

188064

No. of Visitors

FastMail