फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी संतकबीरनगर। प्रतिवर्ष कार्तिक माह के त्रयोदशी से पंच दिवसीय त्यौहार धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज का पर्व सदियों से मनाने की परंपरा भारतीय समाज मे रही है। जिसमे लोग हर्षोल्लास से माँ लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और लोगो के जीवन मे सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस बार यह पर्व शनिवार से प्रारंभ होकर बुधवार तक मनाया जाएगा। जिसको लेकर नेता, अधिकारी आदि के द्वारा क्षेत्रवासियों को बधाई दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सपा वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव द्वारा भी क्षेत्रवासियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर बधाई दिया गया। एक संदेश के माध्यम से लोगों के सुख समृद्धि की कामना भी किया गया। बताते चलें कि वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव द्वारा मेंहदावल विधानसभा में लगातार भ्रमण किया जाता रहा है। क्षेत्रवासियों के सुख दुख में हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग किया जाता है। पूर्व विधायक ने भी अपने बधाई संदेश के माध्यम से मेंहदावल विधानसभा के निवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। यह दीपों का पर्व हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। जीवन मे नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाता है। अच्छे स्वास्थ्य से ही सच्चा सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। साथ ही पूर्व के जीवन मे सुख-समृद्धि का वास हो। सभी के जीवन के मंगलमय होने की कामना पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह द्वारा किया गया। पूर्व विधायक ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण व सावधानी से दीपावली पर्व मनाने की अपील भी किया गया। राज कुमार वर्मा 151109870
