EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाकियू (हलधर) ने किया पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    17 Oct 2025 19:53 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में, भारतीय किसान यूनियन (हलधर) के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के ब्रज वाटिका में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ज़िले भर से आए पत्रकारों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाकियू (हलधर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पत्रकारों को 'समाज का आईना' बताते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ग्रामीण अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करती है। उन्होंने ज़ोर दिया कि पत्रकारों की निष्पक्ष भूमिका ही समाज और लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करती है।

सोलंकी ने शासन-प्रशासन से पत्रकारों के हितों को देखते हुए ठोस नीतियां बनाने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने पर बल दिया, क्योंकि वे सीमित संसाधनों में भी कठिन परिस्थितियों में जनहित की आवाज़ उठाते हैं।

इस दौरान, उन्होंने भाकियू स्वराज गुट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "जैसी करनी वैसी भरनी", और यह स्पष्ट किया कि संगठन के सिद्धांतों से विचलित होकर कोई भी अधिक समय तक नहीं टिक सकता। उन्होंने दोहराया कि भाकियू (हलधर) किसानों के अधिकारों और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है।

समारोह में पत्रकारों को सम्मानस्वरूप शॉल, डायरी और मिष्ठान भेंट किए गए। इस सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ भी दीं।कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक राघव, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णगोपाल भदौरिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

 



Subscriber

188057

No. of Visitors

FastMail