फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। तुलसी सदन हादीहाल में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, शताब्दी संकल्प @2047” विषय पर एक भव्य प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका विशाल विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद, लखनऊ उमेश द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित प्रबुद्धजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री पवन गौतम, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सहित अनेक सम्मानित सभासदगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
