यूपी संतकबीरनगर जिले के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ निर्जला व्रत रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। करवा चौथ व्रत के महत्व को बताते हुए आचार्य पं. कृपाशंकर पान्डेय ने कहा कि महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह व्रत दाम्पत्य प्रेम, सामाजिक एकता और स्त्री-शक्ति की निष्ठा को भी दर्शाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार करवा नामक एक स्त्री ने अपने पति की रक्षा यमराज से की थी। उसकी निष्ठा और दृढ़ता से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके पति को जीवनदान दिया। तभी से करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता। इस वर्ष यह 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित कृपाशंकर पान्डेय ने बताया कि कृतिका नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। इस दिन चांद निकलने का समय 7 बजकर 57 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 को शाम 07:05 से लेकर 08:55 तक रहेगा। करवा चौथ पर इस बार कृतिका नक्षत्र में पूजन होगा। शुक्रवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजकुमार वर्मा 151109870
