राजस्थान। बयाना कस्बे के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको भी याद किया गया। सर्वप्रथम सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा रामधुन *रघुपति राघव राजा राम* का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में गांधी जी के आदर्शों और सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक सामान्य पुरुष न होकर, युगपुरुष थे और उन्होंने दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर तानाशाही को समूल नष्ट किया जा सकता है। आज उनकी जयंती पर उनके सिद्धांतों को याद करना और अपने जीवन में उनका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान पूर्व सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढ़वार, राजेंद्र दमदमा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुर्जर, शहर मंडल के रौनू उपाध्याय, ग्रामीण मंडल महामंत्री चरन जांगिड़ आदि उपस्थित रहे। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्म की रिपोर्ट 151172414

20251003103459164108586.mp4