यूपी प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बीते माह नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर साक्ष्यों के साथ पूरे देश के सामने प्रभावी तरीके से अपनी बात रखी थी जिसके बाद पूरे देश के सर्व समाज को लोकतांत्रिक दृष्टि से सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि किस तरीके से लोकतंत्र को हाईजैक करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार देशव्यापी अभियान के तहत पूरे जनपद में "वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान आज से शुरू कर दिया गया है इस अभियान के तहत जनपद प्रतापगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान के संदर्भ में आम-जनमानस में जागरूकता का संचार करने के साथ ही साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किये जाने वाले मांग पत्र पर हस्ताक्षर कराये जायेंगे। जिले के सभी मंडलों, ब्लॉकों,नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में एक साथ सघन "वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट
बाइट, डॉ.नीरज त्रिपाठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष

20250918175020077250486.mp4
20250918175054321313836.mp4
20250918175102479750811.mp4