यूपी प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 2025 की शुरुआत की गई। राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्या ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल होंगे। आज जनपद में सेवा पखवाड़े की शुरुआत स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार अभियान से हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और जागरूकता अभियान भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि इन गतिविधियों से समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकेगा। अमरपाल मौर्य ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है। इन गतिविधियों से युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा और आने वाले समय में यह पहल राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी। आज युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ राज्य सभा सांसद ने किया माननीय प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 75 यूनिट ब्लड डोनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवा पखारा का कार्यक्रम सभी मण्डलो और सभी स्वास्थ्य केद्रो पर मनाया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेरणा का केंद्र है। जनसामान्य के लिए यह एक सुनहरा अवसर है—जानिए, समझिए, और जुड़िए न्यू इंडिया की दिशा में। देखते रहिए – फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रतापगढ़ की हर अपडेट सबसे पहले आपके पास
विशेष रिपोर्ट: विशाल रावत , प्रतापगढ़

2025091814033563448560.mp4
2025091814034906676344.mp4
20250918140434328534804.mp4
20250918140441133835083.mp4
20250918140447285503511.mp4
2025091814045909315044.mp4
20250918140509678284735.mp4
20250918140545371374362.mp4
20250918140612496174027.mp4
20250918140700964556336.mp4
20250918140712355488612.mp4
20250918140755504882522.mp4