मध्य प्रदेश ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल द्वारा टेकनपुर में स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने भी लिया भाग
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा टी.सी.पी. टेकनपुर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में BSF के जवानों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान जवानों ने न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। जवानों की सक्रियता और समर्पण को देखकर आस-पास के रहवासी भी प्रेरित हुए और उन्होंने भी सफाई अभियान में हाथ बंटाया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य साफ-सफाई के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। यदि इसी प्रकार प्रत्येक नागरिक नियमित रूप से अपने आस-पास सफाई रखे, तो भारत की छवि निश्चित रूप से और भी सुंदर एवं स्वच्छ बन सकती है। यह अभियान "स्वच्छ भारत मिशन" की भावना को आगे बढ़ाता है और यह दिखाता है कि अगर देश का हर नागरिक इस जिम्मेदारी को निभाए, तो भारत एक स्वच्छ और सुंदर राष्ट्र बन सकता है। देखे मध्य प्रदेश से राजेश शिवहरे की रिपोर्ट 151168597
20250917135736863588025.mp4
20250917135751043254145.mp4
