EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फांसी के फन्दे से लटकता मिला किशोरी का शव, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 Sep 2025 21:11 PM



चिचिहरा गांव में किशोरी की मौत के बाद जुटी भीड़

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। घर के अंदर किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर मृतका के भाई प्रदोष शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के चिचिहरा गांव निवासी पवन शुक्ल की चौदह वर्षीया पुत्री जया शुक्ला स्थानीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के अंदर पंखे से लटकता किशोरी का शव मिला। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के पिता मुम्बई में टैक्सी चलाते हैं। वह यहां अपने बडे़ भाई प्रदोष शुक्ल व चार बहनों के साथ रहती थी। घटना को लेकर मृतका के भाई प्रदोष शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के शिवांश शुक्ल पुत्र संतोष शुक्ल पर उसकी बहन को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसका एक बड़ा भाई प्रदोष शुक्ल है। पिता मुम्बई में टैक्सी चालक है। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी शिवांश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

187939

No. of Visitors

FastMail