EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    14 Sep 2025 21:43 PM



कासगंज*।    अमांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक अमाँपुर के नगला तिरेसठ निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र अमर सिंह शाही विवाह में हलवाई गिरि का काम करता था। शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे वह कासगंज से अपने साथी नरेश पुत्र नाथूराम निवासी देवरी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी अमांपुर-कासगंज मार्ग पर करसाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail