EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उद्योग युवा व्यापार मंडल द्वारा हुआ सम्मान समारोह
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    13 Sep 2025 19:13 PM



यूपी प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह शंटी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ शुचिता पाण्डेय सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर होलागढ़, डॉ सौरभ पाण्डेय असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स विभाग इलाहाबाद डिग्री कॉलेज प्रयागराज, रमेश सिंह पटेल एक राष्ट्र एक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जैसे विभूतियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने व्यापार मण्डल द्वारा इस कार्यक्रम का भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए दुःख-सुख में सदैव खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उद्योग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह शंटी ने सभी आगुंतकों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20250913190854745686675.mp4

20250913190904078888623.mp4

20250913190949302866142.mp4

20250913191022268746157.mp4

20250913191041967167512.mp4

2025091319104797988635.mp4

20250913191121985415671.mp4

20250913191219614236364.mp4

20250913191226099688317.mp4



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail