फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया। मध्यप्रदेश के मोरेना से जहा कलेक्टर अंकित अस्थाना ने इसके लिए जिला पंचायत के सीईओ कमलेश कुमार भार्गव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं नगरीय क्षेत्रों की जिम्मेदारी नगर पालिका आयुक्त को दी गई है। अभियान के तहत 17 सितम्बर को स्वास्थ्य केन्द्रों पर रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान की शुरुआत होगी।
17 से 20 सितम्बर तक सरकारी स्कूलों में विकसित भारत थीम पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
25 सितम्बर को पूरे जिले में श्रमदान कार्यक्रम होंगे...
26 सितम्बर को एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण और नमोवन विकसित किए जाएंगे।
27 सितम्बर को नगर निगम और नगरपालिकाओं में नमो मैराथन होगी।
और 2 अक्टूबर को टाउनहॉल मुरैना में विकसित भारत और खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य है– स्वच्छता सेवा, सामुदायिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी को बढ़ावा देना।" देखे अंकित गुप्ता की रिपोर्ट