EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत शासकीय
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    13 Sep 2025 17:17 PM



*संकल्प हब फॉर    एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत शासकीय छात्रावास मुरैना में जागरुकता अभियान का आयोजन किया*

 

 

मुरैना 12 सितम्बर, 2025/महिला केंद्रीय विषयों पर संकल्प हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओपी पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को परियोजना शहरी एवं ग्रामीण मुरैना के द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न पॉक्सो, जेंडर सेंसिटाइजेशन, पॉक्सो एक्ट पर शासकीय छात्रावास जिला मुरैना में जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमंे वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर पर आने वाले प्रकरणों के बारे में जानकारी दी कि बालिकाओं, महिलाओ को कैसे सजग रहना चाहिए। 

 वन स्टॉप सेंटर मुरैना में आज दिनांक तक कुल 1975 महिलाओं, बालिकाओं को पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, परामर्श सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सहायता, प्रदान की गई है। समय-समय पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं, बालिकाआंे को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़कर स्व-रोजगार के प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं, बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाया गया और समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। 

 प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती अपूर्वा चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं एवं किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टॉप (सखी) सेंटर तथा महिलाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं के विषय में जानकारी दी गई है। 

क्र. 067



Subscriber

187934

No. of Visitors

FastMail