मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम गुराड़िया खाती की गौशाला में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थाओं पर आखिरकार ग्रामवासियों की आवाज़ असर दिखा गई। ग्राम पंचायत और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अब व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं।" ग्राम पंचायत गुराड़िया खाती की गौशाला में ग्रामीणों की जागरूकता और पहल से व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार देखने को मिला है। लंबे समय से चल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और आज गौशाला में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।"
मुख्य बिंदु:
-
100 गौ माताओं के लिए समुचित व्यवस्था
-
भुसा, पानी, बिजली, पंखे, खल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित
-
साफ-सफाई के भी इंतज़ाम
-
प्रशासन द्वारा निरीक्षण और सुधार की प्रक्रिया तेज़
-
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अश्वनी पाटीदार, शैलेन्द्र जैन, गुप्ता जी और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सराहना की और जो व्यवस्थाएं अभी भी सुधार की मांग कर रही हैं, उन पर सुझाव भी दिए।"
-
-
ग्राम पंचायत सचिव – राजेन्द्र सिंह चादंना
-
सहायक सचिव – सतीश दुबे
-
सरपंच प्रतिनिधि – मुकेश बेगाना
इन सभी ने सुधार कार्यों को स्वीकार करते हुए तुरंत अमल में लाने की बात कही।
-
ग्राम गुराड़िया खाती की गौशाला में हुआ ये सुधार न सिर्फ ग्रामीणों की जागरूकता का परिणाम है, बल्कि प्रशासन की सक्रियता का भी उदाहरण है। उम्मीद की जा रही है कि ये व्यवस्थाएं भविष्य में भी बनी रहेंगी।"
📌 देखिए आगर मालवा से फास्ट न्यूज इंडिया के लिए गिरिराज चंद्रवंशी की खास रिपोर्ट।
