EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मठमैन बलिया निवासी विजय बहादुर सिंह के आर्थिक सहयोग से जी आर पी मऊ द्वारा सौंपे गए अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    10 Sep 2025 08:13 AM



यूपी मऊ l देव सेवा   समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना जी आर पी मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 419/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के 

साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च मठमैन बलिया के मूल निवासी व वर्तमान में मिल रोड परदहा मऊ निवासी विजय बहादुर सिंह द्वारा अपनी पत्नी स्मृतिशेष प्रभावती सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एन सिंह दया राम यादव रामनाथ राम मालक यादव नारद अमरेश गुड्डू मद्धेशिया इब्राहिम सहित संतोष व अनिल सम्मिलित रहे।

      

         उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail