EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्कार्पियो की टक्कर से शिक्षामित्र की दर्दनाक मौत, पत्नी रेफर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 1 1
    07 Sep 2025 09:11 AM



मृतक-अश्विनी कुमार

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। दुर्घटना में शिक्षामित्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को दोपहर लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे के अन्तर्गत लीलापुर के समीप एक पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बुलेट सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। लीलापुर थाने के रसूलपुर गुलरहा निवासी अम्बिका प्रसाद तिवारी के पुत्र अश्विनी कुमार 50 दोपहर में बुलेट से पत्नी सुमन 45 के साथ सामान की खरीददारी करने के लिए प्रतापगढ़ शहर जा रहे थे। खरगपुर पेट्रोल पम्प के पास अचानक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बुलेट को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दम्पति हाइवे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अश्विनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुमन का उपचार जारी बताया गया है। मृतक अश्विनी क्षेत्र के तेतारपुर विद्यालय में शिक्षामित्र था। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे बेटा अभिजीत व बेटी साक्षी को छोड़ गया है। शिक्षामित्र की मौत की सूचना परिजनों को हुई तब कोहराम मच गया। लीलापुर एसओ मनोज पाण्डेय का कहना है कि शव का पीएम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail