फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी /इटावा। जनपद इटावा में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई नगर पालिका चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर यह घटना हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इटावा कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन के आगमन के बाद भाजपा कार्यकर्ता शहर के नगर पालिका चौराहा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ पत्थर फेंका गया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेके गए।
भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के गेट के अंदर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वे लोग कांग्रेस दफ्तर के अंदर दाखिल नहीं हो सके। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका गेट के सामने करीब 1 घंटे तक धरने पर बैठे रहे । भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पहले इन आरोपियों की गिरफ्तारी कर इन पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया जाए। उसी के बाद यह धरना समाप्त किया जाएगा। डेढ़ घंटे बाद यह धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। बीजेपी से सदर विधायक सरिता भदौरिया का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर पत्थरबाजी की गई यह पहले से सुनिश्चित मामला था। हम लोग राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन यह पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से पथराव किया, हमारे अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस को भी पत्थर लगे हैं हमारी मांग है कि इन लोगों पर पत्थर के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया जाए, पुलिस प्रशासन से मांग है की इन सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए,
कांग्रेस जनों ने भाजपाइयों पर किया पथराव से गुस्साए भाजपाई कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े,
अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन , एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाल यशवंत सिंह, सिविल लाइन इंस्पेक्टर सुनील कुमार, फ्रेंड्स कॉलोनी इंस्पेक्टर अमित मिश्रा, समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, कांग्रेस में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, शहर अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे समेत कई दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना कोतवाली भेज दिया। रिपोट - शिवम कुमार गोस्वामी 151161313
