राजस्थान जयपुर। जयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चल रही विशेष मुहिम ‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’ को देश के कई नामचीन चेहरों का समर्थन मिला। इस मुहिम के दौरान नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करने और महिलाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका रेखा राव, प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना, नंदिता (पत्नी स्व. ओम पुरी), मेजिशियन पल्लवी देशपांडे, अभिनेता नीरज शर्मा और गीतकारा अनुराधा प्रियदर्शिनी ने न केवल इस अभियान का समर्थन किया बल्कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और अधिकारों पर अपने विचार भी साझा किए।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की महिला विंग ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ, आईजी लता मनोज और पुलिस उपाधीक्षक सुनीता मीणा ने भी मंच से नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए।
पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न आयोजनों में महिला अधिकार, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह सप्ताह पूर्ण रूप से नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा और इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास व जागरूकता बढ़ाना था। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा की रिपोट 151172414
20250830172210528622021.mp4
20250830172219601285674.mp4
