EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जैसलमेर में मिले जुरासिक युग के दुर्लभ जीवाश्म
  • 151172414 - YOGENDRA SHARMA 0 0
    29 Aug 2025 13:56 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया राजस्थान।    राजस्थान के जैसलमेर में भूवैज्ञानिकों ने जुरासिक युग के दुर्लभ जीवाश्म खोजे हैं, जिनमें कंकाल और अंडा शामिल है। यह खोज लगभग 21 करोड़ साल पुराने जीवों की है और प्रारंभिक जांच में इन्हें ‘फाइटोसॉर’ नामक मगरमच्छ जैसे सरीसृप से जोड़ा जा रहा है, जो नदी किनारे के जंगलों में रहते थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत में जुरासिक चट्टानों से मिले पहले फाइटोसॉर जीवाश्म हैं, जो देश के पुराजीव विज्ञान के इतिहास में एक अहम पड़ाव है। करीब 1.5–2 मीटर लंबे इस जीवाश्म के पास एक अंडा भी मिला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज पश्चिमी राजस्थान के प्रागैतिहासिक पर्यावरण और जैव विविधता को समझने में मदद करेगी।

टीम के प्रमुख भूवैज्ञानिक नारायण दास इनिखिया ने बताया कि आगे कार्बन डेटिंग और विस्तृत अध्ययन से यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह डायनासोर के अवशेष भी हो सकते हैं। इस खोज ने वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और स्थानीय लोगों में उत्साह पैदा कर दिया है। रिपोर्ट स्टेट ब्यूरो चीफ राजस्थान योगेंद्र शर्मा।



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना