EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुतिन ही नहीं, जेलेंस्की भी करेंगे भारत का दौरा; ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच India दिखा रहा गजब की डिप्लोमेसी
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 0
    29 Aug 2025 10:00 AM



Hero Image

भारत और रूस के बीच की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं भा रही रही है। रूस से तेल खरीदने के कारण उन्होंने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। जहां एक और भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। वहीं, अब यक्रेन के साथ भी भारत के संबंध संतुलित हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद अमेरिका की बेचैनी बढ़ सकती है। दरअसल, इस साल के अंत में रूस राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के भी इस साल भारत आने के संकेत मिले हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने इस बात के संकेत दिए हैं।

इसी साल भारत का दौरा कर सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति

जानकारी दें कि शनिवार को भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली है। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रीय झंडे से रोशन हो गया। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की राणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि होगा।

रूस के राष्ट्रपति भी करेंगे भारत का दौरा

बता दें कि इसी साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भी भारत के दौरे पर आने वाले हैं। हाल के दिनों में भी भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुष्टि की थी कि पुतिन इसी साल के अंत में भारत के दौरे पर आएंगे। गौरतलब है कि रूस राष्ट्रपति पुतिन का दौरान ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने भारत टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है।



Subscriber

187934

No. of Visitors

FastMail