EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओउम् मानव सेवा समिति के सर्वसम्मिति से अध्यक्ष बने विनय अग्रवाल
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 201 12368
    25 Aug 2025 19:08 PM



राजस्थान बयाना । शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था ओउम् मानव सेवा समिति का लंबे समय के बाद रविवार शाम चुनाव कार्य संपन्न हुआ। बयाना के पंचायत समिति रोड स्थित राज बड़ी बगीची में शाम 5:00 बजे आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में विनय अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। तथा इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष पद सौंपा गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण मनोयोग से प्रयास करूंगा। मोक्षधाम को विकसित करना, इसके तहत शव वाहन, और एसी ताबूत की खरीद तथा रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त करना पहली प्राथमिकता होगी। जिससे अन्तिम समय में यहां आने वालों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यकारणी का गठन सात दिवस में कर दिया जाएगा। ध्यान रहे समिति के चुनाव लगभग 8 वर्ष बाद हुए हैं।
इस अवसर पर समिति के कर्मठ, जुझारु, ऊर्जावान एवं मानव सेवा को समर्पित सदस्य गणों में राजेंद्र शर्मा किशन चंद गुप्ता, बांकेबिहारी पाण्डेय आनंद नहरोली गोविंद उपाध्याय नरेश सिंघल ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय धर्मेंद्र चौधरी विशेष मदनपुर दिनेश गोयल त्रिलोक चंद रमन धाकड़ सौरभ गुप्ता पूरन मित्तल हेमचंद जैन सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की गई। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 151172499 

20250825185604797568184.mp4

202508251857593835820.mp4

20250825185939943617407.mp4

20250825190149987431035.mp4



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail