EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंचायत में चली गोलियां, राहगीर को लगी, पूर्व प्रधान घायल
  • 151186854 - SUNIL KUMAR DUBEY 0 1
    31 Jul 2025 18:57 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर बाजार में बुधवार की दोपहर सुलह पंचायत के दौरान जमीन और लेनदेन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पंचायत के दौरान चली चाकू और गोलियों में पूर्व प्रधान रणविजय सिंह घायल हो गए। वहीं पास में खड़े एक राहगीर विजय कुमार को पेट में गोली लग गई। हालात बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैजानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी जय हिंद और चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव के बीच लंबे समय से जमीन व रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के निपटारे के लिए बुधवार को पलई बाजार में पंचायत बुलाई गई थी। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और जय हिंद तथा मुन्ना के बीच झड़प हो गई। मामले को शांत कराने पहुंचे टेकीपुर के पूर्व प्रधान रणविजय सिंह पर हमलावरों ने चाकू से सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मुन्ना यादव की ओर से आए एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे, जो लग्जरी गाड़ियों से पंचायत स्थल पर पहुंचे थे। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान जैतपुर निवासी विजय कुमार (50), जो पास की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहे थे, उन्हें पेट में गोली लग गई। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से चौपहिया वाहनों में फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद विजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पूर्व प्रधान रणविजय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।हमलावरों की तलाश की जा रही
एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि एक राउंड फायरिंग अवैध असलहे से हुई है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

अम्बेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे 



Subscriber

187651

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश