EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मीडिएशन सेन्टर में पति पत्नी ने किया समझौता, हुई विदाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 200 4000
    30 Jul 2025 19:42 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़न। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चल रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार के निर्देशन में मध्यस्थता केन्द्र सिविल कोर्ट से अधिवक्ता / मध्यस्थ विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी ने आपसी सुलह समझौता से पति पत्नी की विदाई कराकर विवाद को समाप्त कराया। ज्ञात हो कि पति पत्नी के बीच कई वर्षों से चल रहे विवाद में आज दोनों पक्ष ने आपसी विवाद और मतभेद को समाप्त करते हुए साथ साथ रहने का निर्णय ले लिया। ज्ञात हो कि सुमन सरोज का विवाह पुष्पेंद्र सरोज के साथ वर्ष 2021में हुआ था, दोनों के बीच वैचारिक विवाद और मतभेद चल रहे थे जिसके कारण दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न सम्बन्धी मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था। मध्यस्थता केन्द्र में आज विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से साथ साथ रहने और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए रखने का निर्णय लिया , पत्नी सुमन सरोज अपने पति पुष्पेन्द्र के साथ अपनी ससुराल चली गई।इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव ने पति पत्नी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और बधाई दी।इस अवसर पर पत्नी के अधिवक्ता सुधीर सिंह और पति के अधिवक्ता बृजलाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

187646

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश