फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा क़ी टीम ने शहर के नदरई गेट स्थित बीएस डायनामिक स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत मल्हार गाए। डांस, खेल और झूलाझूलकर त्योहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना जौहरी क़े नेतृत्व मे हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज पर्व महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाएं व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ व माता गौरी की पूजा करतीं है। पर्व सावन की हरियाली और प्रकृति के सौंदर्य के साथ-साथ प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। संगठन क़ी सभी महिलायें हरे रंग के कपड़ों में सजधज कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची। सावन के लोकगीतों और नृत्य की धुनों पर महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान मेंहदी और खेल प्रतियोगिता भी हुई l विजयी प्रतिभागियों को राधा कृष्ण क़ी तस्वीर दीं गईं। महामंत्री किरन सक्सेना ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व धार्मिक आस्था का प्रतीक है। महामंत्री स्नेहलता सक्सेना ने कहा सावन में उल्लास और उमंग के साथ महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं। कार्यक्रम क़े समापन पर जिलाध्यक्ष साधना जौहरी और दोनों महामंत्री किरन सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना ने सभी महिलाओं को राधा कृष्ण क़ी तस्वीर भेंट कीं। इस दौरान इस दौरान रश्मि सक्सैना, नीतू सक्सैना, सरिता कुलश्रेष्ठ, शिखा प्रधान, राधा प्रधान, सुमन सक्सैना, अंजू सक्सैना, नीता जौहरी, अंजलि जौहरी, बिन्दु सक्सैना, अरुणा जौहरी, पूजा सक्सैना, रेखा सक्सैना, आरती सक्सैना, दिव्या सक्सैना, ज्योति कुदेशिया, माधवी सक्सैना, अंकिता श्रीवास्तव, अनुराधा सक्सैना, गीता सक्सेना, सुधा सक्सैना, मीनाक्षी सक्सैना, भगवान देवी सक्सैना, आयुषी सक्सैना, कनक सक्सैना मौजूद रहीं। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
