EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चम्बल नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2.7 मी• ऊपर है बह रही
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 200 4000
    30 Jul 2025 16:55 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी /इटावा । जनपद इटावा में 30 जुलाई, 2025- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि इटावा में, समय अपरान्ह 2-30 बजे पर यमुना नदी का जल स्तर 119.31 मी०, जो खतरे के निशान से 2.61 मी० दूर है तथा चम्बल नदी का जल स्तर 123.50 मी० है, जो खतरे के निशान से 2.7 मी० ऊपर बह रही है। तहसील सदर इटावा के 02 ग्राम बसवारा तथा ग्राम मड़ैया बढ़पुरा प्रभावित हुए हैं एवं तहसील चकरनगर के भी 02 ग्राम चकरपुरा व खिरीटी प्रभावित हुए हैं। उक्त ग्रामों में आवागमन बाधित नहीं हुआ है तथा वैकल्पिक मार्ग से आवागमन संचालित है।
उक्त के सम्बन्ध में तहसीलदार सदर (इटावा) व चकरनगर द्वारा अग्रिम रूप से नाव/नाविकों का प्रबन्ध कर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उपर्युक्त नाव/नाविकों का उपयोग करते हुए प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाएगा। तहसील सदर इटावा में 13 बाढ़ शरणालय तथा तहसील चकरनगर में 14 बाढ़ शरणालयों की व्यवस्था पूर्व में की जा चुकी है।
यमुना व चम्बल नदी के किनारे के क्षेत्रों/ग्रामों की, सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा लगातार सतत् निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपदा सम्बन्धी सूचना जनमानस द्वारा कलैक्ट्रेट मुख्यालय इटावा के 24 घण्टे संचालित बाढ़ कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नं0-1077 एवं दूरभाष नं0-05688-250077 297204 पर दी जा सकती है। रिपोर्ट : शिवम कुमार गोस्वामी 151161313



Subscriber

187646

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश