फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के गांव पडरपुरा निवासी 40 वर्षीय पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह (भूरे) का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार सुबह गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।रविन्द्र सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके परिवार में पत्नी रुबी देवी, 10 वर्षीय बेटी पलक, 7 वर्षीय बेटी पायल और 5 वर्षीय बेटा डुग्गू हैं। उनकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा में सैनिक प्रकोष्ठ टीम के कानपुर मंडल प्रभारी पूर्व सैनिक जयवीर सिंह यादव अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने मृतक के आवास पर पहुंचकर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। टीम के सदस्यों ने रविन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी। नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक लोग भी उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धांजलि देकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
