राजस्थान भरतपुर। राज्य सरकार के आदेशानुसार समस्त राजस्थान में हरियाली तीज को हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम के रूप में मनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गिरिजा चिल्ड्रंस एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर जानकीपुरम कॉलोनी और वेयर हाउस रोड के सहारे लगभग 100 पौधे लगाए गए एवं देखभाल की भी जिम्मेवारी ली गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु मिश्रा ने कहा कि हम जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे उतना ही पर्यावरण के लिए अच्छा रहता है। हमारा राजस्थान हरियाला राजस्थान बने। हम अपने गांव या शहर में पेड़ लगाएंगे तो पर्यावरण भी अच्छा रहेगा।
इस बार अभियान के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें हमारे विद्यालय का भी एक छोटा सा योगदान रहा।
इस मौके पर कक्षा 6 से 12 तक के समस्त छात्र छात्रा एवं नरेश शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, अरविंद शर्मा, अक्षत मिश्रा, हेमंत कुमार, लवी मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे। देखे राजस्थान आकाश शर्मा की रिपोर्ट 151186544
20250726153213229560735.mp4
20250726153252230105135.mp4
20250726153649208182862.mp4
