EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फूलपुर में अंबेडकर मूर्ति को उखाड़ कर अराजक तत्वों ने नहर में फेंका, नाराज ग्रामीणों किया हंगामा
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    21 Jul 2025 21:48 PM



प्रयागराज। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर बाजार में स्थापित बाबा साहब की मूर्ति को अराजक तत्वों ने उखाड़ कर नहर में फेंक दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।सूचना पर पुलिस अफसरों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत कराया है। बताया जाता है कि कोड़ापुर गांव में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहब की मूर्ति गायब है।उनकी मूर्ति को अराजक तत्वों ने उखाड़ कर नहर में फेंक दिया था। बाबा साहब की मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। बाबा साहब की मूर्ति को तोड़े जाने की बात को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। पुलिस के मुताबिक जहां बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की गई थी उस जगह को लेकर गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद था।

प्रयागराज सेडिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया 

20250721213946495675544.mp4

20250721214032383307655.mp4

2025072121415983633835.mp4

20250721214518422180844.mp4

2025072121462143422710.mp4



Subscriber

187646

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश