EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 200 4000
    14 Jul 2025 19:34 PM



बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सावन के पहले सोमवार पर जल अर्पित करने के लिए बाबा घुइसरनाथ धाम समेत क्षेत्र के शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पौराणिक शिवस्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से ही बाबा के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लग गयी। बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवड़ियों का जत्था बाबा घुइसरनाथ जी के शीघ्र दर्शन पाने को आतुर दिखा। इधर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमडी भीड को व्यवस्थित करने मे पुलिस प्रशासन की टीम भी कडी मशक्कत करती दिखी।महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिस विंग भी मुस्तैद रही। सीओ आशुतोष मिश्र, एसओ सांगीपुर कुमार त्रिपाठी व पुलिस बल तथा पीएसी के जवान के साथ प्रबन्धों को व्यवस्थित करने में जुटे दिखे। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम में सई की जलधारा के बीच विराजे महादेव की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं में आकर्षण का केन्द्र रही। श्रद्धालु सई तट पर विराजे ध्यान मुद्रा में भगवान भोले नाथ की प्रतिमा का दर्शन कर हर हर महादेव का जयघोष करते नजर आये। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

187550

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश