EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोट्रैक्ट क्लब का प्रेस्टीज ने गौ सेवा कार्यक्रम के तहत पशु सेवा का संदेश दिया
  • 151171262 - NEERAJ HANDA 0 1
    14 Jul 2025 17:24 PM



 

ग्वालियर रोट्रैक्ट क्लब    ऑफ प्रेस्टिज,  द्वारा आयोजित ‘गौ सेवा कार्यक्रम’ का सफल आयोजन संस्थान परिसर से सटे क्षेत्र में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पशु सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद पशुओं को चारा उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब के सदस्यों ने आसपास की फैक्ट्रियों और बस्तियों के क्षेत्रों में घूमते हुए बेसहारा गायों के लिए चारा वितरण किया। इस सेवा गतिविधि में क्लब के 10 से अधिक रोट्रैक्टर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे समर्पण भाव से कार्य किया।
कार्यक्रम का विषय था ‘गायों की चारा उपलब्धता’, जो कि पर्यावरणीय संतुलन, पशु कल्याण और मानवीय जिम्मेदारियों से जुड़ा हुआ एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यह पहल न केवल पशुओं के लिए लाभकारी रही, बल्कि इससे समाज के प्रति युवाओं की सामाजिक चेतना और सेवा भावना भी उजागर हुई।
कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि यह रोट्रैक्ट क्लब का इस सत्र का पहला सेवा कार्यक्रम था, जिससे एक सकारात्मक और मानवीय संदेश समाज में प्रसारित किया गया। इस पहल से न केवल संस्थान के छात्रों में सेवा भावना को बल मिला, बल्कि यह भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत भी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने बताया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार की और अधिक सामाजिक सेवाएं करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक शुरुआत है और आने वाले समय में क्लब पशु कल्याण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, और शिक्षा से जुड़ी अन्य गतिविधियाँ भी करेगा 



Subscriber

187648

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश