EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तराखंडकुमाऊँगढ़वाल ओमेक्स रिवेरा सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल ने लहराया परचम
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 0 1
    14 Jul 2025 17:33 PM



उत्तराखंड उधम सिंह   नगर,रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल व सचिव पद पर राकेश चौहान विजयी घोषित किये गये। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के विजेताओं की भी घोषणा की गई।चुनाव अधिकारी बरीत सिंह की देख रेख में हुए चुनाव में रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 815 मतदाताओं में से 558 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक अग्रवाल को 342 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजकुमार अरोरा को 210 मत ही हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन कामरा ने अभिषेक छावड़ा को 71 मतो से हराया। मनमोहन को 309 व अिभषेक को 238 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील झाबर ने ललित गोयल को 72 मतों से पराजित किया। सुनील झाबर को 312 व ललित गोयल को 240 मत मिले। सचिव पद पर हुए मुकाबले में राकेश चौहान ने योगेश लाम्बा को हराया। राकेश को 316 जबकि योगेश 235 मत हासिल कर सके। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। जिनमें रमेश चन्द्र जोशी 399 मत, अशोक शर्मा 359 मत, ध्रुव सिंघल 303 मत, संजय ढोढियाल 283 मत, रमन डांग 279, रितेश मनोचा 268 मत, राधा अरोड़ा 247 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेताओं ने समर्थकों के साथ जीत के जश्न मनाया। इस दौरान अजय तिवारी, विजय भूषण गर्ग, योगेश वर्मा, धीरज मिगलानी, दिग्विजय त्यागी, राजीव खन्ना सहित कालोनी के अनेक मौजूद रहे।



Subscriber

187564

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश