EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देर रात हजारा नहर में गिरा युवक, परिवार में कोहराम
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 3000
    10 Jul 2025 20:00 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में ततारपुर स्थित कालोनी के समीप एक युवक हजारा नहर में गिर गया। एक अन्य युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। 
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब साढे नौ बजे शिवम पुत्र नेकराम निवासी कांशीराम आवासीय कालोनी ततारपुर कासगंज नहर की पटरी पर बैठकर फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान शिवम का छोटा भाई सत्यम उसे बुलाने पहुंचा। जैसे ही वह शिवम के निकट पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पडा। चीखपुकार पर आसपास के युवक भी नहर में कूद गए, लेकिन मशक्कत के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने रात में ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। गुरुवार की दोपहर क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार, कानूनगो पन्ना लाल घटना स्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित गुप्ता 151022222
 



Subscriber

187635

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश