फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार द्वारा जनपद आगमन पर कृषि विभाग में संचालित योजनाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने जनपद में संचालित की जा रही कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं प्रगति से अवगत कराया। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालयों एवं राजकीय कृषि बीज भंडार कासगंज का बारीकी से निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखों के उचित रखरखाव हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कृषि निवेशों का नियमानुसार समय से वितरण सुनिश्चित करने, कृषि विधायन संयंत्र के दोनों प्लेटफॉर्म की जर्जर तीन शेड को बदलवाने के निर्देश दिए जिससे उत्पादित बीजों की गुणवत्ता को संरक्षित किया जा सके।
जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि बीज विधायन संयंत्र पर जनपद कासगंज के साथ एटा एवं हाथरस में उत्पादित बीजों का विधायन, ग्रेडिंग, टैगिंग एवं पेकिंग का कार्य किया जाता है।इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा मै. जय अंबे ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण करते हु कीटनाशी रसायन, बीज, उर्वरक की बिक्री निर्धारित दरों पर करने एवं किसानों को अनिवार्य रूप से रशीद देने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा मै.गुरु कृपा ट्रेडर्स को अभिलेखों में कमी पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मोहित गुप्ता 151022222
