फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया गांव में सरयू नदी से कटान के खतरे को देखते हुए बुधवार को तीसरे दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व ग्रामीणों ने सरयू में उतर कर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर विस्तृत योजना तैयार करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करायाकांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुआई में बीते सोमवार को मांझा कम्हरिया के ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया था। नौजवान भारत सभा के इकाई प्रमुख समाजसेवी मित्रसेन और ग्रामीण धरने पर बैठे थे। इस दौरान कई चरण की वार्ता के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। इनकी मांग है कि मांझा कम्हरिया को कटान से बचाने के लिए बोल्डर लगवाए जाएं। बैंबू स्टड अस्थायी व्यवस्था है, जो कटान को रोक नहीं पाएगी।बुधवार की सुबह ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नदी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। जानकारी होने पर प्रशासन अमला हरकत में आ गया। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी, सीओ हरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के साथ मौके पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और ग्रामीणों के साथ वार्ता की
वार्ता के बाद एडीएम ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को मानते हुए आश्वासन दिया कि बाढ़ खंड अयोध्या के साथ बृहस्पतिवार से कटान प्रभावित इलाके का सर्वे किया जाएगा। जहां पर जरूरत होगी वहां वहां बैंबू स्टड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आश्वासन पर करीब 72 घंटे बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व ग्रामीणों ने कहा कि अगले तीन चार दिनों में कटान रोकने के लिए वार्ता के अनुसार कदम नहीं उठाए गए तो सभी फिर से धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
अंबेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे
