EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मा. सर्वोच्च न्यायालय के वरि. अधिवक्ता सिद्धांत सारस्वत के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम नें किया एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव का अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 200 4000
    06 Jul 2025 13:18 PM



यूपी मऊ। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई। बताया गया कि थाना रानीपुर मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 298/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वान्ह में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धांत सारस्वत् द्वारा सहर्ष वहन किया गया। उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय पी एन सिंह रामनाथ राम मालक यादव नारद गुड्डू मद्धेशिया संजय राजभर मो. इब्राहिम सहित घाट संरक्षक संतोष व अनिल सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोर्ट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

187635

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश