उत्तराखंड उधम सिंह नगर दिनेशपुर ,
मटकोटा-दिनेशपुर मार्ग
के मध्य नेतानगर के पास धीमरी सेतु में दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त दिनेश सिंह पपोला (28) - पुत्र स्व. गोविंद सिंह पपोला निवासी ग्राम खटोला नंबर-एक दिनेशपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैl
शुक्रवार को मृतक दिनेश सिंह पपोला के छोटे भाई कमल सिंह पपोला ने शव की शिनाख्त की। कमल सिंह पपोला ने बताया कि उसका बड़ा भाई दिनेश सिंह पपोलाव मानसिक रूप से पीड़ित था। अक्सर बिना बताएं घर से चला जाता था। ह कुछ दिन बाद लौट आता था। वह 30 जून को बिना बताएं घर से चला गया था। उसके न लौटने पर समाचार पत्रों में छपे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर उन्होंने रुद्रपुर मोर्चरी में जाकर शव की शिनाख्त बड़े भाई दिनेश सिंह पपोला के रूप में की। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक दिनेश सिंह पपोला की अंत्येष्टि नगर के मोक्ष व धाम पर की गई। इस मौके पर पूर्व सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, कै. सुरेन्द्र सिंह पानू, पूर्व छात्र नेता ललित सिंह मेहरा, कै. खुशाल सिंह व मेहता, प्रकाश पाठक, महेंद्र सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह खड़ायत, राजेंद्र सिंह पानू आदि मौजूद थे।
