EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीनी विवाद कोलेकर यादव और सेन समाज में हुआ खूनी संघर्ष एक की मौत 17 घायल
  • 151173825 - RAJU JATAV 200 3000
    30 Jun 2025 14:49 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में शुक्रवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में 58 वर्षीय बृगभान सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह था मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंद्रपाल अपने पिता बृगभान सिंह यादव, सालिगराम यादव और अन्य परिजनों के साथ बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान महेश सेन के घर के सामने से गुजरते समय पुराने विवाद में आरोपी महेश सेन और नीलम यादव ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी बृगभान सिंह के सिर पर लगी।

लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला

इसके बाद एक पक्ष के अन्य लोग लाठी, डंडे, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला किया। झगड़े में एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए। देर रात घायलों को खनियाधाना अस्पताल ले जाया गया, जहां बृगभान सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 6 गंभीर घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद मृतक बृगभान सिंह के परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। फरियादी इन्द्रपाल यादव का आरोप है कि गुरुवार को हुए विवाद की शिकायत शुक्रवार सुबह की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट - राजू जाटव 151173825

 



Subscriber

187477

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित