गृह जनपद में थी तैनाती, अवर अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष थे रणविजय
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पता छिपाकर गृह जनपद में तैनाती पाने वाले बिजली विभाग लालगंज के जेई और अवर अभियंता बिजली संघ के जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह का शासन ने फतेहपुर ट्रांसफर कर दिया है। उन पर कई आरोप पहले से भी लगे थे। गौरा जिला पंचायत सदस्य तृतीय जितेंद्र कुमार पटेल ने अवर अभियंता रणविजय सिंह पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि रणविजय सिंह तथ्यों को छिपाकर अपने ही इलाके में नौकरी कर रहे हैं। उनका घर रानीगंज खूंजी कला में है। पावर हाउस पर कई वर्षों तक जेई के रूप में कार्य किया। आरोप है कि दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत करोड़ों रुपए का हेरफेर किया गया। यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिस पर विभागीय एक्शन हुआ। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रणविजय सिंह का ट्रांफसर फतेहपुर हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
