यूपी हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। स्थानीय लोगों ने बैंक के अंदर से उठती लपटें और धुआं देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और बैंक स्टाफ को सूचना को जानकारी दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचती, तब तक बैंक मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी व बैंक स्टाफ व स्थानीय निवासियों और पुलिस विभाग की टीम के द्वारा 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि बैंक बंद होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हुई लेकिन इस भीषण अग्निकांड ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची दमकल विभाग की टीम।
20250613232100726564886.mp4
2025061323211487533415.mp4
20250613232126406164624.mp4
20250613232136686136080.mp4
20250613232142194411014.mp4
