गुजरात हेल्पलाइन नंबर 011-24610843 और 9650391859 पर कॉल किया जा सकता है गुजरात नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं गुजरात प्रशासन के अनुसार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है गुजरात अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है गुजरात गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर हादसे पर दुख जताया है गुजरात विमान में 169 भारतीय ब्रिटेन के 53 और कनाडा का 1 नागरिक सवार था गुजरात हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है गुजरात हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो किसी की भी रूह कंपा देंगे गुजरात विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी और दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया गुजरात गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में थे सावर गुजरात 230 यात्रियों सहित 242 लोग सवार थे दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुए इस हादसे गुजरात अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त गुजरात टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया एअर इंडिया का विमान, मच गई अफरा-तफरी
EPaper LogIn
गुजरात - हेल्पलाइन नंबर 011-24610843 और 9650391859 पर कॉल किया जा सकता है     गुजरात - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं     गुजरात - प्रशासन के अनुसार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है     गुजरात - अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है     गुजरात - गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर हादसे पर दुख जताया है     गुजरात - विमान में 169 भारतीय ब्रिटेन के 53 और कनाडा का 1 नागरिक सवार था     गुजरात - हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है     गुजरात - हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो किसी की भी रूह कंपा देंगे     गुजरात - विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी और दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया     गुजरात - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में थे सावर     गुजरात - 230 यात्रियों सहित 242 लोग सवार थे दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुए इस हादसे     गुजरात - अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त     गुजरात - टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया एअर इंडिया का विमान, मच गई अफरा-तफरी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि रक्षा उपकरणों का भी आज कर रहा है निर्यात- राज्य सभा सांसद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    11 Jun 2025 19:20 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारत ने विकसित भारत के अमृत काल मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तय की है। मोदी सरकार का हर योजना के केन्द्र मे जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। उक्त बातें बुधवार को नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने कहा। उन्होंने इस दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सीमा सुरक्षा, मजबूत करते हुए अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में घुस कर आतंक का सफाया करता है। श्री मौर्य ने कहा कि विदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के 96 जिले में नंक्सलवाद की चपेट में थे, किंतु अब नक्सलवाद का प्रभाव में 70 प्रतिशत की कमी आयी हैं। श्री मौर्य ने कहा कि आज भारत विश्व की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त कर वैश्विक डिजिटल लेन देन के 49प्रतिशत लेनदेन भारत में होते है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना की बात करते हुए कहा कि 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया और 44 लाख करोड़ रूपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया। उन्होंने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना व 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता की बात करते हुए कहा कि संकट काल में सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी है। चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना, 7600 रूपए करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया। इस दौरान उन्होंने हाइवे निर्माण, रेलवे बजट से मुनाफा,हवाई सफर सहित सरकार द्वारा किये गये विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को 14.72 रूपए लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए। श्री मौर्य ने कहा कि अंन्तू, चिलबिला जैसी जर्जर और गंदगी के अंबार की स्थिति वाले स्टेशन को आज हाईटेक कर महानगरों के स्टेशनो की भांति विकसित किया जा चुका है जनपद का स्टेशन भी शीघ्र ही अमृत भारत स्टेशन योजनान्तर्गत पुर्ननिर्मित हो रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह,सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य , जिले के प्रभारी कौशलेंद्र पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र नाथ शुक्ल, महामंत्री राजेश सिंह सहित आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

187338

No. of Visitors

FastMail

गुजरात - हेल्पलाइन नंबर 011-24610843 और 9650391859 पर कॉल किया जा सकता है     गुजरात - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं     गुजरात - प्रशासन के अनुसार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है     गुजरात - अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है     गुजरात - गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर हादसे पर दुख जताया है     गुजरात - विमान में 169 भारतीय ब्रिटेन के 53 और कनाडा का 1 नागरिक सवार था     गुजरात - हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है     गुजरात - हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो किसी की भी रूह कंपा देंगे     गुजरात - विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी और दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया     गुजरात - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में थे सावर     गुजरात - 230 यात्रियों सहित 242 लोग सवार थे दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुए इस हादसे     गुजरात - अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त     गुजरात - टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया एअर इंडिया का विमान, मच गई अफरा-तफरी