EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दबंगों ने अवैध रूप से चकमार्ग पर किया कब्जा
Link
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 0 0
    28 May 2025 11:59 AM



यूपी बक्शा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैसपार गांव में दबंगों ने चकमार्ग संख्या 42 पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने से आम जन मानस को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। अवैध चकमार्ग कब्जा के सम्बन्ध में उक्त गांव के अनुराग पास पुत्र सन्तोष पाल द्वारा चकमार्ग संख्या 42 पर लगातार अवैध कब्जा के सम्बन्ध में दरखास्त उच्च अधिकारियों को देता रहा। पर आज तक कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं कराया गया। चकमार्ग संख्या 42 ,55 और नाली संख्या 54 के अगल बगल के काश्तकारों द्वारा चकमार्ग नाली को तोड़कर अपने चक में मिलाकर खेती कर रहे है। जिसके कारण गांव के लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। अगर गाँव के लोग उक्त चकमार्ग से आते-जाते है। तो अगल-बगल कें काश्तकारों द्वारा आने-जाने में अवरोध उत्पन्न करते है। साथ ही गाली-गलौज तथा मार-पीट पर आमद हो जाते हैं।ऐसी स्थिति मे उक्त चकमार्ग की पैमाईश टीम गठित करके तथा पुलिस बल के समक्ष पैमाईश किया जाना अति आवश्यक है। इसके पूर्व में हल्का लेखपाल के द्वारा सिमांकन करने के उपरान्त प्रधान जी के द्वारा मिट्‌टी का कार्य करवाया गया था जिसे चक धारक ने जे० सी० बी. मशीन व ट्रैक्टर से समतल करा दिया गया जिससे सरकारी धन की नुकसान हुआ।उच्च अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि टीम गठीत कर तथा पुलीस बल के साथ उक्त चेकमार्ग की वैभाईश करके अगल-बगल के अवैध कब्जे को तत्काल हटाकर चकमार्ग सुरक्षित करा दिया जाए ताकि न्याय हो। जिसके सम्बन्ध में गांव वालों ने चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने के लिए दरखास्त दिए। देख जौनपुर से नरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 151172645

 

20250528115743844463351.mp4



Subscriber

187657

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश