फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उदयपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी गांव निवासी तीस वर्षीय पवन कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय कालीदीन वर्मा बीती मंगलवार की रात बाइक से एक निमंत्रण से घर लौट रहा था। रास्ते में आहरबीहर के पास रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात बाइक से टक्कर हो गयी। जिससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सांगीपुर भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने घायल पवन को मृत घोषित कर दिया। मृतक अहमदाबाद में ईट भटठे पर मजदूरी करता था। बीते सोमवार को वह घर आया था। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसके तीन पुत्रियां जान्हवी 12, मानवी 10 तथा तनवी 01 है। घटना से मृतक की पत्नी संगीता समेत परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है। एसओ राधेश्याम का कहना है कि शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
