उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर। बाजपुर में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत खंड विकास कार्यालय परिसर बाजपुर में काफी संख्या में हर वर्ग के लोग और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ब्लॉक कार्यालय से प्रारंभ हुई भव्य एवं विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मुंडिया तिराहा के पास पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भव्य एवं विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत भी किया गया। वही तिरंगा शौर्य यात्रा में बाजपुर नगर के तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत ने उन आतंकवादियों को उनकी हैसियत बता दी और उनके आकाओं को साफ कह दिया है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। देखें बाजपुर से RI मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606

20250518182359276313081.mp4
20250518182426429320346.mp4