EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिलाओं और बालिकाओं को मिल रही है ऊंची उड़ान : - ऑपरेशन जागृति
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    12 May 2025 19:19 PM



            

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन एवं वैचारिक, व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु एडीजी आगरा जोन, आगरा के निर्देशन में जोन स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति फेज 4.0 अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन जागृति राजेश भारती के नेतृत्व में यूनिसेफ के सहयोग से आपरेशन जागृति की टीमों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल, कालेज, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं में वैचारिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने के लिए आपरेशन जागृति अभियान के मुख्य 06 उद्देश्यों जिनमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध ,नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। 

              साथ ही बालिक व बालिकाओं के किशोरावस्था में घर से पलायन कर जाने पर उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों एवं परिजनों पर भावनात्मक आघात व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे विस्तार से बताकर जागरुक किया गया । 

                          इसके अतिरिक्त महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी थाना व महिला हेल्पलाइन नम्बर 181, डायल -112, वुमेन पावर लाइन- 1090 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर निसंकोच शिकायत करने हेतु बताया गया एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारें में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया तथा आपरेशन जागृति अभियान के मुख्य 06 उद्देश्य- महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम/ घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध ,नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के सम्बन्ध में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं को विस्तार से बताकर जागरुक किया गया ।रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222



Subscriber

187485

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित